Female Reproductive System in Hindi – Structure, Functions, Hormones & Menstrual Cycle Explained
Female reproductive system एक complex और well-coordinated system है जो human reproduction के लिए responsible होता है। इस system का main काम होता है egg produce करना, fertilization के लिए suitable environment create करना और pregnancy को support करना।
इस Chapter में आपको ovaries, uterus, vagina, fallopian tubes और menstrual cycle के बारे में clear और detailed explanation मिलेगा। अगर आप paramedical, nursing, या biology के student हैं, तो यह post आपके लिए काफ़ी helpful रहेगी।
Female Reproductive System
Primary Sex Organ
Pair of ovaries - जो ova या egg produce करती है तथा इसके अलावा यह femal sex hormones (Estrogen and Progesterone) का secretion करती हैं।
Accessory Sex Organ
External Genitalia (vulva)
Labia majora
Labia minora
Clitoris
Internal Genitalia
Fallopian tubes, uterus, cervix, and vagina
External Genitalia—
Labia majora—
ये दो fleshy folds होते हैं जो skin, fibrous tissue, तथा fat से मिलकर बने होते हैं। ये fold vulva की boundary बनाते है।
इसकी outer surface पर puberty के time पर pubic hair present होते हैं तथा inner surface smooth और hairless होती है।
Inner surface में sebaceous (oil) glands पाई जाती हैं जो lubrication provide करती हैं।
Labia minora (inner lips of vulva)
यह labia majora के अंदर पाए जाने वाले छोटे skin के 2 fold होते हैं।
Labia minora के बीच के area को vestibule कहा जाता है तथा इसमें vagina, urethra व vestibular glands की ducts open होती हैं।
Clitoris—
Clitoris एक small, cylindrical erectile body होती है जो लगभग 2.5 cm लंबी होती है।
Clitoris vulva के anterior part में होती है। इसको तीन part में divided किया गया है।
1. Glans (visible part)
2 body
3 crura
Clitoris को labia minora ऊपर की ओर बढ़कर cover करती हैं जिसे clitoral hood या prepuce कहा जाता है।
Clitoris एक highly sensitive organ है जिसमे nerve ending और erectile tissue काफी ज्यादा होते हैं।
Vestibular glands
Vestibular glands vestibule के अंदर पाई जाती है।
Vestibule एक triangular space होता है।
Vestibular gland को bartholin's glands भी कहा जाता है।
ये glands vaginal opening के दोनों side में present होती हैं।
Sexual intercourse के time पर ये glands alkaline mucus का secretion करती हैं जो vulva को moisture provide करता हैं व lubrication में help होती हैं।
ये glands male की cowper's gland के homologous (उत्पत्ति में समान) होती हैं।
Female Reproductive Organs
Vagina एक fibromuscular tube होती है जो cervix से लेकर body के बाहर तक extend करती है।
यह tube बहुत ज्यादा stretch होने की capacity रखतीं है, जैसे कि childbirth के time पर देखने को मिलता है।
Vagina का opening, vaginal orifice (introitus) कहलाता है, जो partially hymen नाम की membrane से covered होता है।
Vagina में 4 walls present होती हैं—
Anterior wall—यह लगभग 7cm लंबी होती है।
Posterior wall—यह लगभग 9cm लम्बी होती है।
इसके अलावा, sides में 2 lateral walls होती हैं।
Vagina के anterior part में urinary bladder तथा urethra पाया जाता है व posteriorly side rectum और anal canal पाई जाती है।
Vagina का pH puberty के time पर लगभग 3.8 से 4.5 (acidic) होता है।
Vagina का यह acidic environment Doderlein's bacilli की वजह से होता है क्योंकि ये bacilli vagina के glycogen को तोड़कर lactic acid बनाते हैं जिसके कारण vagina acidic बना रहता है।
अतः vagina के इस acidic pH के होने से harmful organisms की growth रुक जाती है।
Function
Menstruation के लिए passage provide करना
Sexual intercourse के दौरान male genital organ receive करना।
Childbirth के time baby के लिए birth canal का role play करना।
Cervix
यह uterus का lower narrow portion होता है जिसे neck of uterus भी कहा जाता है।
यह cylindrical तथा conical shape का होता है।
Cervix को दो portion में बांटा गया है।
Upper Supravaginal portion
यह part internal OS के द्वारा uterus की body से communicate होता है।
Lower vaginal portion
यह part external OS के द्वारा vagina से communicate होता है।
Fallopian tube (oviduct)
Female में two fallopian tubes (oviduct) होती हैं जो uterus से दोनों तरफ (laterally) निकलती हैं।
यह ट्यूब लगभग 10 cm लंबी होती है।
Fallopian tubes sperm को ovum तक पहुंचने के लिए pathway provide करती हैं।
इसमें 2 opening पाई जाती है।
1. Uterine opening
2. Pelvic opening
Parts of fallopian tubes—
Fallopian tube के मुख्यत: 4 parts होते है—
1. interstitial—यह part uterus की wall के अंदर होता है।
2. isthmus - fallopian tube का यह part medial side, छोटा, पतला, व narrow होता है जो uterus के superior lateral angle (upper side का कोने) से जुड़ी हुई रहती हैं।
3. ampulla - fallopian tube का यह part सबसे लंबा तथा चौड़ा होता हैं यह laterally 2/3 part cover करता हैं।
Ampulla में ciliated epithelial cells पाई जाती हैं जो ovum को uterus में ले जाने में help करती हैं।
Fallopian tube के इस part में fertilization की process complete होती है।
4. Infundibulum—यह funnel shape का होता है जो ovary के सबसे करीब पाया जाता है।
Infundibulum के end पर finger-like structures पाई जाती हैं जिन्हें fimbriae कहा जाता है।
यह fimbriae ovary को चारों ओर से घेरे रखती हैं। Ovulation के समय यह fimbriae ovary से ovum को प्राप्त कर आगे fallopian tube में transfer कर देती हैं।
Function
यह fertilization के लिए place provide करती है।
Ovary से ovum को uterus तक transport करना।
Uterus/womb/hystera/metra—
Uterus एक hollow और muscular organ होता है। यह rectum के आगे तथा bladder के पीछे स्थित होता है।
uterus का shape pyriform (pear shape) या dome shape होता है।
Normally uterus की length 7cm, width 5cm व wall thickness 2 - 3 cm तथा इसका weight 50 - 70 gm होता हैं।
परन्तु pregnancy के time पर length 35cm, width 23cm, तथा weight 1000gm हो जाता है।
Uterus की body Urinary bladder की तरफ झुकी हुई होती है।
Uterus को three parts में divided किया गया है।
1 fundus
2 body
3. Cervix
Layer of uterus-- uterus में 3 प्रकार की layers persent होती है
1 perimetrium
2 myometrium
3. Endometrium
1. perimetrium
Perimetrium uterus की सबसे outer layer होती है। इसे serosa layer भी कहा जाता है।
यह layer simple squamous epithelium और areolar connective tissue से मिलकर बनी होती है।
यह uterus को infection से बचाने में help करती है।
यह layer uterus की structure को maintain रखने तथा pelvic cavity में स्थित अन्य structure को support करने का काम करती है।
2 myometrium
यह uterus की middle layer होती है तथा smooth muscle fiber से मिलकर बनी होती है।
इसका main function uterus को contraction करने के लिए प्रेरित करना होता है जो कि pregnancy, menstrual cycle, तथा sexual intercourse के दौरान आवश्यक होता है।
3. Endometrium
यह uterus की सबसे inner layer होती है।
Menstrual cycle के दौरान यह layer मोटी होती जाती है और end में menstruation के time पर shed हो जाती है (टूट कर बाहर निकल जाती है).
इसके अतिरिक्त, pregnancy के दौरान इस layer को decidua कहा जाता है।
यह layer columnar epithelium cells से मिलकर बनी होती है तथा इसमें बहुत सारी mucus-secreting glands पाई जाती हैं।
Endometrium two sublayers में divided होती है—
A. functional layer (stratum functionalis)
यह सबसे inner या upper layer होती है तथा इसमें blood vessels काफी मात्रा में present रहती हैं।
Menstrual के first half cycle में इस layer की मोटाई बढ़ती रहती है तथा ovum के fertilization नहीं होने के पश्चात यह layer टूट कर बाहर निकल जाती है (menstruation के time पर).
B. Basal layer (stratum basalis)
यह layer functional layer के नीचे पाई जाती है और menstruation के समय इस layer पर कोई effect नहीं पड़ता है तथा next menstrual cycle के दौरान यह पुनः functional layer के निर्माण में भूमिका निभाती है।
अगर आपने अभी तक Male Reproductive System नहीं पढ़ा है तो ये लिंक helpful होगा।
Ovaries
Ovaries को female gonads भी कहा जाता है तथा यह male testes के homologous होती है (अर्थात same embryonic origin)
यह female में primary sex organ होते हैं जो pelvic cavity में uterus के दोनों तरफ पाई जाती है।
Females में 2 ovaries पाई जाती हैं जिनकी length लगभग 4 cm, width 2 cm, और thickness 1 cm होती है।
Structure of ovaries
![]() |
| Structure of Ovary |
Ovary, tissue की two layers से मिलकर बनी होती है।
1. medulla 2. cortex
1. Medulla—यह ovary के central part में होता है व इसमें nerves तथा blood vessels present होती हैं।
2.Cortex- Cortex ovary का framework होता है जो connective tissue से मिलकर बना होता है। इसे stroma भी कहते हैं तथा यह germinal epithelium से covered रहता है।
Cortex में ovarian follicle तथा इसकी various stages present होती हैं। Ovum के mature होने की process cortex में ही complete होती है।
Immature follicle को primordial follicle कहा जाता है तथा mature follicle को graffian follicle कहा जाता है।
जब female का birth होता है तब उसकी ovary में 2 million egg पाए जाते हैं जो immature होते हैं तथा puberty के समय पर यह लगभग 4 लाख egg तक रह जाते हैं।
Hormonal Control of Female Reproductive System
Hypothalamus
↓
GnRH (Gonadotropin-Releasing Hormone)
↓
Anterior Pituitary Gland
↓
LH Path
↓
LH (Luteinizing Hormone)
↓
Ovary
↓
Corpus Luteum
↓
Progesterone
FSH Path
↓
FSH (Follicle Stimulating Hormone)
↓
Ovary
↓
Ovarian Follicle
↓
Estrogen
यह hormonal control chart GH, LH, FSH, estrogen और progesterone के बीच relationship को बताता है। LH से corpus luteum बनता है जो progesterone बनाता है, और FSH से follicle grow होता है जो estrogen बनाता है।
The Reproductive Cycle/Menstrual Cycle
इसकी duration लगभग 28 दिन की होती है।
Menarche - जब female की उम्र 12 - 15 वर्ष होती है तब Menstrual cycle की शुरुआत हो जाती है जिसे menarche कहा जाता है।
Menopause—जब females की उम्र लगभग 45-50 वर्ष हो जाती है तब यह menstrual cycle permanently रुक जाता है जिसे menopause कहा जाता है।
Ovulation
Ovaries द्वारा एक mature egg का release होना ovulation कहलाता है। Ovulation की process प्रत्येक month के 14वें दिन के आस पास होती है।
Menstrual cycle
Menstrual cycle के दौरान uterus तथा ovary दोनों में changes आने लगते है जो निम्न प्रकार हैIn Uterus—
Uterus में Menstrual cycle 3 stage में complete होता है
1. Menstrual phase (up to 4 days)
2. Proliferative phase (5th day-14th day)
3. Secretory Phase (15th Day to 28th Day)
1. Menstrual phase (up to 4 days)
इस phase में ovum का fertilization नहीं होने की वजह से corpus luteum degenerate होने लगती है।Corpus luteum के degenerate होने के कारण estrogen तथा progesterone hormone level कम होने लगते हैं।
तत्पश्चात endometrium की functional layer टूटने लगती है और fluid तथा bleeding के साथ vagina से होते हुए बाहर निकल जाती है जिसे menstruation या menstrual bleeding कहा जाता है। यह process 4 - 5 दिन तक हो सकती है।
FSH (follicle-stimulating hormone) और LH (luteinizing hormone) का स्तर गिर जाता है।
Normal menstruation के अंतर्गत 35 ml blood तथा 35 ml serous fluid vagina के through out होता है।
अतः इस phase के end में endometrium की thickness 1 mm रह जाती है।
2. Proliferative phase (5th day-14th day)
इस phase में FSH (follicle stimulating hormone) के release होने से ovarian follicles mature होने लगते हैं तथा after maturation यह estrogen hormone को produce करते हैं।Estrogen के produce होने के कारण टूटी हुई endometrium की functional layer वापस बनना शुरू हो जाती है।
Endometrium thick होने लगती है। इसमें blood vessels तथा mucus secretory glands बन जाती है जिससे इसकी thickness लगभग 3 से 4 mm तक बढ़ जाती है।
14वें दिन के समय Estrogen hormone काफी ज्यादा बढ़ जाता है जिसकी वजह से leutinizing hormone भी peak (maximum level) पर चला जाता है जिसे LH Surge के नाम से जाना जाता है।
और इस वजह से ovulation की process complete होती है।
3. Secretory Phase (15th Day to 28th Day)
Ovulation के बाद ruptured follicle Leutinizing hormone की उपस्थिति में Stimulate होकर develop होने लगता है तथा corpus luteum convert हो जाता है।यह corpus luteum progesterone hormone, थोड़ा estrogen, तथा inhibin hormone का secretion करता है।
यह progesterone, estrogen, तथा inhibin तीनों मिलकर FSH को कम करते हैं क्योंकि यदि इसे कम नहीं किया गया तो other ovarian follicles भी mature होने लग जाते हैं।
इस phase में Endometrium के अंदर उपस्थित mucus secretory glands बहुत ज्यादा mucus का secretion करने लग जाती है। इसके अलावा, blood vessels भी ज्यादा मात्रा में grow करने लगती हैं; अतः blood तथा fluid की मात्रा बढ़ जाती है।
In ovaries
अब हम ovaries में menstrual cycle के दौरान होने वाले changes के बारे में पढ़ेंगे—
Ovary में 2 phase होती है जो निम्न प्रकार है -
1. Follicular Phase
2. Luteal phase
1. Follicular Phase
यह phase 5th day से start हो जाती है, अर्थात जब bleeding हो जाती है, उसके बाद यह phase ovary में शुरू होती है।इस phase में ovary से निकलने वाले follicle mature होना start कर देते हैं।
इस दौरान FSH release होता है जिसकी वजह से Grafian follicle stimulate होते हैं और maturation start हो जाता है।
Follicles mature होने के बाद estrogen hormone का secretion करते हैं। इस hormone की वजह से FSH (follicle stimulating hormone) तथा LH (leutinizing hormone) का secretion भी increase होने लगता है।
Note:- 14वाँ दिन ovaries की दोनों phase folliclular phase तथा luteal phase के बीच का दिन होता है। इस दिन luteinizing hormone का level बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और इसी वजह से ovulation की process complete होती है।
इस दौरान LH level increase होने से mature follicle (Graphian follicle) rupture हो जाता है तथा इसके अंदर से ovum या egg release हो जाता है जिसे ovulation कहा जाता है।
2. Luteal phase
Menstrual cycle के 15वें दिन से लेकर 28वें दिन की ovarian stage को luteal phase कहा जाता है।इस phase के अंतर्गत corpus luteum mature होता है।
Corpus luteum का यह maturation leutinizing hormone की उपस्थिति में complete होता है।
Ovulation के पश्चात जो ruptured mature follicle होता है वह luteinizing hormone की उपस्थिति में corpus luteum की form में develop होता है।
Ruptured Graphian follical yellow colour की body बन जाती है तथा इस body में blood fill up होने लग जाता है जिसे corpus luteum कहते हैं।
यह corpus luteum pregnancy को support करती है।
Corpus luteum progesterone hormone का secretion करती है तथा इस hormone के secretion से uterus की wall मोटी होने लगती है जो pregnancy के लिए जरूरी है।
अगर ovum का fertilization हो जाता है तो यह corpus luteum pregnancy के 12 week तक progesterone hormone का secretion करती रहती है और इसके बाद placenta इस कार्य को करने लग जाती है तथा यह corpus luteum धीरे-धीरे सिकुड़ कर गायब हो जाती है।
अगर ovum का fertilization नहीं होता है तो यह corpus luteum सिकुड़ जाती है जिससे progesterone hormone बनना बंद हो जाता है जिसके कारण uterus की wall (functional layer) टूटने लगती है और menstrual cycle start हो जाता है।
Conclusion – Female Reproductive System in Hindi
Female reproductive system एक highly organized biological system है जो reproduction process को regulate करता है। इस system में ovaries, uterus, fallopian tubes, और vagina जैसे organs शामिल होते हैं, जो menstruation, ovulation, fertilization और pregnancy में important role निभाते हैं। यह post paramedical, nursing और biology students को reproductive health और human anatomy की गहरी समझ प्रदान करने के लिए specially design की गई है।
अगर आपको ऐसी post पढ़ना पसंद आ रही है तो हमारे इस paramedical Guru Page को follow करना ना भूले।
FAQs
Q1. Female reproductive system के मुख्य भाग कौन से हैं?
Ans: Ovaries, fallopian tubes, uterus, cervix और vagina मुख्य भाग हैं।
Q2. Ovulation किस दिन होता है menstrual cycle में?
Ans: लगभग 14वें दिन ovulation होता है।
Q3. Female reproductive hormones कौन से होते हैं?
Ans: Estrogen और Progesterone मुख्य reproductive hormones हैं।
Q4. Menstrual cycle की stages क्या होती हैं?
Ans: Menstrual phase, proliferative phase, और secretory phase।
Q5. Clitoris का function क्या है?
Ans: Clitoris एक highly sensitive organ है जो sexual stimulation में help करता है।
अगर आपने अभी तक निम्न topic नहीं पढ़े है तो यहां से पढ़ सकते हो -
Male Reproductive System in Hindi | Structure, Functions, Notes
Structure and Physiology of Respiratory System in Hindi
Excretory System (Urinary System) – Structure, Function, Urine Formation in Hindi
Human Cardiovascular System in Hindi


2 Comments
Very good sir mujhe bhot acha lga aapke notes
ReplyDeleteThank you
Delete